Tuesday, August 17, 2010

बाल कविता -भारत देश (POEM-MY COUNTRY india)

देश हमारी माता है, हमको भारत भाता है॥ दुनिया की हम आशा हैं, यही नयी परिभाषा है। अन्न यहीं उपजाऐंगे, जान लुटाते जाऐँगे॥ शांति संदेशा लाऐँगे, विश्व विजय कर आएँगे॥ हमको आगे बढ़ना है,चोटी पर भी चढ़ना है॥पीछे मुड़ न देखेंगे, दुश्मन पे बम फेंकेगे॥ दुश्मन तेरी खैर नहीं, करना हमसे बैर नहीं॥ जोश हमारे मन में है, शौर्य हमारे तन में है॥ जिसने माँ का दूध पिया, आ कर ले जो नहीं किया॥ हम सब सच्चे वीर हैं, जोशीले रणधीर हैं॥जय भारती ----उदय भान गुप्ता

No comments:

Post a Comment