Monday, October 25, 2010

बाल कविता - दीपावली

दीपावली महोत्सव आया , लाया खुशियाँ प्यारी ॥ आँगन हर इक दीप जलेंगे ,पुलकित हैं नर - नारी ॥ लक्ष्मी माँ की पूजा होगी , गट्टे - खील चढ़ाऐँगे ॥ जब गणेश की पूजा होगी , लड्डू भोग लगाऐँगे ॥ बिजली की झालर से सारे , घर को हम ढक देते हैं ॥ रंग , पुताई , पेँट , सफाई ,सभी लोग कर लेते हैं। हाथी , घोड़े , बैल- खिलौने , चीनी के बनवाते हैं ॥ चूड़ा - लइया संग मिठाई , बच्चे खुशी से खाते हैं ॥ अपने घर से खील - मिठाई , दूजे घर भिजवाई ॥ दीवाली में सब कहते हैं , हम सब भाई - भाई ॥ राम चंद्र की बनी अयोध्या , दीवाली थी तभी मनी । इस दिन जो लक्ष्मी को पूजे , हो जाता है वही धनी ॥ - -- - उदय भान कनपुरिया

No comments:

Post a Comment